
हिरमी – रावन: देशभर में इन दिनों शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। गांव-गांव और शहरों में भक्तिपूर्ण माहौल छाया हुआ है। जगह-जगह मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं आकर्षक सजावट के साथ विराजमान हैं। रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजे पंडाल भक्तों को अपनी ओर खींच रहे हैं। हिरमी क्षेत्र में भी नवरात्र का उल्लास चरम पर है। यहां के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामों में मां दुर्गा के दरबार सजाए गए हैं, जहाँ सुबह शाम माता की आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।अपने परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिलेश्वर मढरिया ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है।मां दुर्गा की कृपा से बहुत प्रसन्न हैं और उनका परिवार सुख-समृद्धि से भरा हुआ है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से उनके परिवार में एकता और प्रेम बढ़ता है। मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने से उन्हें आध्यात्मिक अनुभव होता है और उनका विश्वास मां दुर्गा में और भी मजबूत होता है। मां दुर्गा की महत्ता और शक्ति को समझने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है।मां दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा को प्रकट किया है।







