हिरमी – रावन : सिमगा ब्लाक के हिरमी सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुथरौद के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण आहार माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत हिरमी के सरपंच तारानदास अनंत, जनपद सदस्य उमा अनंत, उपसरपंच रेखाकृष्णा वर्मा अतिथि रहे l इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रति वर्ष सितंबर माह में एक से 16 दिसम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश जारी किया गया। उमा अनंत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में रहने वाले बच्चे कुपोषण के शिकार होते है, जिसके चलते बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। तारनदास ने कहा कुपोषण से बचाने के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार बच्चो को दें, जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, दालें और डेयरी उत्पाद शामिल हों. नियमित भोजन दें, प्रसंस्कृत और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाये और खनिज तथा विटामिन का सेवन कराये. कुपोषण की स्थिति में डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें और उनकी बताए गए पोषक तत्वों की खुराक या पूरक आहार देवें.lसरिता वर्मा ने कहा सरकार की योजना के तहत उक्त अभियान के अंतर्गत गरम भोजन, रेडी टू ईट का वितरण कर छोटे बच्चों को कुपोषित होने से बचाना है।पोषण वाटिका विकसित करने और पौधारोपण करने की बात राष्ट्रीय पोषण माह 2021 में मुख्य रूप से सितंबर माह को चार सप्ताह में विभक्त कर अलग-अलग गतिविधियां संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। प्रथम सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों ग्राम पंचायतों व अन्य उपलब्ध सामुदायिक स्थानों पर पोषण वाटिका विकसित करने और पौधारोपण करने की बात कही गईं है एवं विभागीय जानकारी दी।सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सरिता वर्मा,कुथरौद कार्यकर्ता – श्री मती राजेश्वरी वर्मा,संगीता पटेल, अनुसुईया टण्डन, अन्नपूर्णा पटेल, सचिव रूपेन्द्र साहू, पंच हेमलता वर्मा, लता ध्रुव उपस्थित थे l







