
नम आंखों से दी गई गणपति को विदाई,
हिरमी – रावन : गुड़ी चौक मोहरा में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गई। लोगों ने नम आंखों से भगवान गणेश की प्रतिमा को विदाई दी। प्रतिमा गाजे बाजे के साथ बाजार में भ्रमण कराया गया। गणपति पूजा समिति के पदुम वर्मा ने बताया कि महोत्सव का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया मोहरा में ढोल नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा का अलौकिक शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों पर नाचते हुए भक्त कस्बे के कई स्थानों से विसर्जन तालाब के लिए रवाना हुए। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ धान मंडी के समीप गणेश प्रतिमा विसर्जन तालाब पर पहुंचे रिमझिम फुहारों के बीच भक्त गणपति के भजनों पर नाचते भक्त और सड़कों पर उड़ता गुलाल… यह नजारा शनिवार को गणपति विसर्जन के दौरान दिखाई दिया। हर ओर बप्पा के जयकारों की गूंज रही पुरे अंचल में भजन संध्या व आरती में भक्त उत्साह के साथ शामिल हुए।







