Home Breaking पेंड्रा में दसलक्षण पर्व का आयोजन, शांतिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

पेंड्रा में दसलक्षण पर्व का आयोजन, शांतिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

85
0



सावंददाता अंशु सोनी पेंड्रा: जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आत्मा की शुद्धि और शांति के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व में दस धर्मों का पालन किया जाता है।पर्व के नौवें दिन 100 वर्षों से विराजमान भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। यह विशेष अभिषेक वर्ष में केवल एक बार ही आयोजित होता है।श्री शांति नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रतिदिन अभिषेक, पूजन विधान और आरती का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में श्री आदिश्वर पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने क्षमा धर्म, मार्दव धर्म और संयम धर्म पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में जैन महासती और महापुरुषों पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने हथकरघा, जैन धर्म में उपसर्ग, मुंबई जैन मंदिर विध्वंस विवाद, गिरनार तीर्थ रक्षा, आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि और जैन मठ हथिनी माधुरी पर विशेष प्रस्तुतियां दीं।पाठशाला की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में शान्या जैन ने कार्यक्रम की तैयारी करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here