
तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: आज 30 अगस्त को अभियान कार्यवाही के दौरान तिल्दा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास सरोरा मेन रोड किनारे में एक प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखा हुआ है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला शराब बिक्री करने हेतु अवैध रूपये से रखा पाये जाने से आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है। नाम पता आरोपी – सुनील देवार उर्फ दादू पिता उपकार देवार उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्र0 15 दलाल तालाब के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0। आप को बता दे कि तिल्दा नेवरा नगर पालिका एवं क्षेत्र में धड्डले से अवैध शराब बेची जा रही है जिनपर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है.? आप को बता दे की नगर से लगे ग्राम पंचायत कोहका में दिन दुगनी रात जोगनी करके शराब बेची जा रही है 100₹ का मिलने वाला शराब 160₹ या 200 तक में बेची जा रही है। नाम ना उल्लेखित करने की शर्त में ग्राम पंचायत कोहका के एक युवक ने बताया कि कोहका गांव की शुरवात से अंत तक कोई भी गली मोहल्ले में चले जावो आप को शराब दुकान मिल ही जाएगा साथी ही यह भी बताया कि यह समय का भी कोई पबंध नही है।ठीक इसी प्रकार नगर पालिका तिल्दा नेवरा से लेकर आस पास के ग्राम पंचायतो का भी यही हाल है।






