Home Breaking TILDA: सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पीते पुलिस...

TILDA: सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पीते पुलिस ने 02 लोगो को पकड़ा

24
0



नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा नेवरा: सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पीते पुलिस ने 02 लोगो को पकड़ा। कल 28.08.2025 को तिल्दा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्र0 15 दलाल तालाब के पास में सार्वजनिक स्थान तिल्दा तथा बगदई मंदिर के पास सरोरा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पी रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पीते वार्ड क्र0 15 तिल्दा में माना देवार एवं बगदई मंदिर के पास सरोरा से राकेश टंडन को मादक पदार्थ गांजा पीते रंगे हाथ पकडकर उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा, माचिस, चिलम को धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम पता आरोपी -01- माना देवार पिता लालजी देवार उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र0 15 दलाल तालाब के पास तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 छ0ग0 02- राकेश टंडन पिता श्रवण टंडन उम्र 24 साल स्थायी पता – ग्राम सोढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला बेमेतरा हाल पता वार्ड क्र0 15 सांकरा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here