
हिरमी – रावन : तीज का त्योहार भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से है के आर बघेल: ज्ञानोदय हिरमी, रावन, सुहेला में तीज त्योहार के अवसर पर मेहंदी लगाओ व सेल्फी विद पोरा दौड मुख्य आकर्षण का केंद्र बने। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके हरियाली तीज के महत्व को समझाया। स्कूल की निर्देशक बघेल ने कहा कि हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आनी वाली पीढि़यों में संस्कार पैदा कर सकें। तीज का त्योहार पूरे उत्तर भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है चूंकि तीज का संबंध भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से जुड़ा है। बच्चों को भारतीय संस्कृति की दी जानकारीतीज पर्व पर ज्ञानोदय सुहेला में कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम करने के आयोजन के पीछे विद्यार्थियों को भारत की परंपरागत संस्कृति से अवगत कराना था। सभी बच्चों ने झूला झूला और लड़कियों ने मेहंदी लगाई। नन्हें-नन्हें विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने इस कार्यक्रम की खूबसूरती को दुगुना कर दिया। बच्चों को सांस्कृतिक वेशभूषा में देख कर उनकी बहुत सराहना की और कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ज्ञानोदय शिशु मंदिर रावन में मनाया हरियाली।







