Home Breaking TILDA: मुखबीर की सूचना पे कार्यवाही, 15 किलो 716 ग्राम गांजा के...

TILDA: मुखबीर की सूचना पे कार्यवाही, 15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ तिल्दा पुलिस ने आरोपी विजय कुमार रोहरा को किया गिरफ्तार

128
0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: कल दिनांक 19.08.25 को नेवरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 05 रोड के पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार रोहरा निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी विजय कुमार रोहरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 716 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/के टी/2771 जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध जीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विजय कुमार रोहरा पिता बोदामल रोहरा उम्र 43 साल निवासी वार्ड नं0 05 सिंधी कैम्प तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here