Home Breaking अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, ज्ञानोदय में ब्रह्माकुमारी का नशा मुक्ति...

अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, ज्ञानोदय में ब्रह्माकुमारी का नशा मुक्ति कार्यक्रम

145
0



हिरमी – रावन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान ने राष्ट्रीय पहचान बनाई है। यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालयो मे छात्रों को जागरूक कर रहे है lनशा व्यक्तित्व निर्माण में बाधक है यह व्यक्ति को आर्थिक शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बनाता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हिरमी शाखा के तत्वावधान में चलाया जा रहा “मेरा गांव नशा मुक्त गांव अभियान” के अंतर्गत आज ज्ञानोदय माध्यमिक विद्यालय हिरमी मेँ सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नमीता बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज अच्छे चरित्र का गठन करने वाले युवा भी मादक द्रव्यों व नशीले पदार्थ के चक्कर में फंस जाते हैं नशीले पदार्थों की लत एक गंभीर समस्या है। ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा कि वर्तमान में 15 से 25 वर्ष की आयु के ज्यादातर युवा नशीले पदार्थों के आदी हैं यह नशा युवा अवस्था की शक्तियों को कमजोर कर रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की माता-पिता को अपने बच्चों की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ब्रह्माकुमारी प्रिती बहन ने मेडिटेशन करवाते हुए कहा कि मेडिटेशन राजयोग एक ऐसी पद्धति है जिससे हम अपने मन को शांत आनंदमय बनाकर बीड़ी सिगरेट शराब तथा अन्य नशीले द्रव्यों से नगर छुटकारा पा सकते हैं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई। ज्ञानोदय उच्च माध्य विद्यालय हिरमी के प्राचार्य पी. आर. वर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान वास्तव में प्रसंशनीय है क्योंकि आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हम सभी का कर्तव्य है। नशा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। खुद व समाज को स्वस्थ और सुखी बनाना है तो युवा पीढ़ी को नशे से बचना होगा।दिलेश्वर मढरिया ने बताया कि यह प्रसन्नता की बात है कि ब्रह्माकुमारीज संगठन दुनिया के 140 देशों में लोगों का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ संगठन ने समाज में बदलाव लाने के लिए बहुत से कार्य किए हैं। चाहे वह नशा मुक्त अभियान हो या स्वच्छता अभियान या जल संरक्षण अभियान संगठन ने समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दिया है।तामेश्वर जायसवाल ( सामाजिक कार्यकर्ता ) ने विश्वास व्यक्त किया है कि हम सभी मिलकर सामूहिकता की भावना से इस मिशन की सफलता के लिए कार्य करें, तो निश्चित रूप से हम एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में सफल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ट शिक्षक आर के बंजारे, एस. एस वर्मा, ललित वर्मा, अजय निर्मलकर, बिरेन्द्र लहरे, सीमा वर्मा, पूर्णिमा, कुमकुम, इन्दूरानी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here