Home Breaking TILDA: भाजपा नेता अनिल अग्रवाल को सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के...

TILDA: भाजपा नेता अनिल अग्रवाल को सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सदस्यता दीप पुरस्कार

95
0



मुख्यमंत्री निवास में सम्मान से नवाजा गया

तिल्दा-नेवरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान में रायपुर ग्रामीण जिले से भाजपा के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 1283 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सदस्यता दीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं डॉ. रमन सिंह,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मंत्री टंकराम वर्मा ने हर्ष जताया है।अनिल अग्रवाल ने इस सम्मान के प्राप्त होने पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल,क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी नव सदस्यों को धन्यवाद दिया है। साथ ही क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे भी छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के सुशासन में सहयोग करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here