Home Breaking तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में जमकर अवैध शराब की बिक्री, ठोस...

तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में जमकर अवैध शराब की बिक्री, ठोस कार्रवाई नहीं,नए थाना प्रभारी से कार्यवाही की उम्मीद?

174
0



तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में जमकर अवैध शराब की बिक्री हो रही है , सुबह से देर रात तक अवैध शराब बेची जाती है, कई अंग्रेजी शराब के ब्रांड भले ही शराब दुकानों में ना मिले लेकिन अवैध कारोबारीयो के पास ऐसे ब्रांड उपलब्ध हैं, पिछले दिनों समाधान शिविर में मंत्री टंक राम वर्मा ने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग को खुले मंच से चेतावनी दी थी, इसके बावजूद भी जमकर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसे रोकने वाला कोई नहीं नगर व क्षेत्र वासियों ने कहा है कि अतिशीघ्र इस अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाई जाए।नाम ना उल्लेखित करने की शर्त पे एक युवक ने कहा कि हाल ही में थाना प्रभारीयो के तबादले हुवे है तिल्दा नेवरा थाना में आने वाले नए थाना प्रभारी से कार्यवाही की उम्मीद करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here