
कार में रेप करती, फिर फाइव स्टार होटल ले जाने लगी, कैसे महिला टीचर ने 1 साल तक छात्र का किया यौन शोषण, पढ़िए पूरी कहानी…
न्यूज डेस्क मुंबई : पुलिस ने एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण, वीडियो रिकॉर्डिंग और उत्पीड़न का आरोप है. यह घटना करीब एक साल तक चली. बुधवार को अदालत ने आरोपी शिक्षिका को एक और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को शिक्षिका का मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा. अदालत ने इस परीक्षण को ध्यान में रखते हुए हिरासत की अवधि बढ़ाई. सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका के गैरकानूनी कृत्यों की जानकारी मिलने पर उसे इस्तीफा देने के लिए कहा था, हालांकि स्कूल अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है.







