Home Breaking तिल्दा: ग्राम पंचायत कोहका में बारिश के बाद कीचड़ और जलजमाव से...

तिल्दा: ग्राम पंचायत कोहका में बारिश के बाद कीचड़ और जलजमाव से लोग परेशान, कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण हो रहे….

40
0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में हल्की बारिश ने ग्राम पंचायत की नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद गांव की प्रमुख रास्ते की कई मुख्य सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया, जिससे कीचड़ फैल गया और लोगों का चलना दुश्वार हो गया। ग्राम पंचायत कोहका में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश से ही सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई। इससे ग्रामवासी विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सिर्फ कागजी कार्रवाई की जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने रहते हैं। ग्रामवासियों ने बताया की पीडीएस भवन के पास कीचड़ के चलते हितग्राहियों को आवाजाही में भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गाँव में कीचड़ और जलजमाव की समस्या बढ़ गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

बारिश ने गाँव में विकास के दावों की पोल खोल दी है, खासकर नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की। गाँव में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। ग्राम पंचायत कोहका में बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरानालियों की सफाई न होने के कारण, पानी जमा हो रहा है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

आप को बता दे की ग्राम पंचायत कोहका मुख्य मार्ग में जल जमावो के कारण ग्राम वासियों को अलग अलग गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है, और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here