Home Breaking अहमदाबाद विमान हादसे पर तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर ने गहन शोक...

अहमदाबाद विमान हादसे पर तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर ने गहन शोक व्यक्त किया

51
0



रायपुर: तिल्दा जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शब्दातीत और हृदयविदारक घटना बताया और हादसे में मृत लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी है।जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों को यह गहन दुःख सहने का धैर्य व सम्बल प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। श्री मनहरे ने हादसे के बाद जनपद पंचायत तिल्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुड़ेरा के खरोरा परिक्षेत्र में साहू समाज के बैठक समारोह में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं अपने श्रीचरणों में स्थान देवें एवं शोक संतप्त परिवारों व समर्थकों को इस दुःख के कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।श्री मनहरे ने हादसे में जख्मी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here