
तिल्दा नेवरा: राजधानी रायपुर अंतर्गत तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टोहड़ा में लगा सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना के लिए तीन चरणों में ‘सुशासन तिहार-2025 संचालित किया जा रहा है। इसके प्रथम और द्वितीय चरण की समया वधी पूर्ण हो चुकी है, अब तृतीय चरण में समाधान शिविर जारी है। इसी कड़ी में 14 मई को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टोहड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में सभी विभाग के आला अधिकारी प्राप्त मांग एवं शिकायत पर कार्यवाही करने उपस्थित रहे। लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चो को अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। वही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पेड़ लगाया गया और लोगो को वितरण भी किया गया। कुल आवेदन 6945 थे जिंक पूर्व में ही निराकरण किया गया।आज के शिविर में 100 आवेदन आए।शिविर में कलेक्टर साहब, एस पी साहब, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा जी एवं जनपद सदस्य, सरपंच आदि उपस्थित थे।शिविर में त्वरित जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, श्रम कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड आदि बनाए गए और वितरण किया गया।साथ ही ट्राइसाइकिल, स्प्रेयर, आईस बॉक्स, मछली जाल आदि का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।कलेक्टर और एस पी महोदय द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।









