तिल्दा रायपुर छत्तीसगढ़: आज दिनांक 6 मई को, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में, रेड क्रॉस के नव नियुक्त पदाधिकारी की बैठक चेयरमैन राजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।. रक्त दान दिवस Blood donation Day 8 मई को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में कार्यकम आयोजित करने के संबंध में निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉक्टर प्रीति नारायण, कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पाण्डेय, एवं प्रबंध समिति के सदस्य डॉक्टर सत्यनारायण पाण्डेय,डॉक्टर श्वेता सोनवानी, स्वतंत्र राहंगडाले, राजू लाल नवरंगे गजेन्द्र डोंगरे,उपस्थित रहें। रक्त दान दिवस के लिए स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी सभी आम जनता, जन प्रतिनिधि एवं संस्थाओं से अपील करती हैं कि अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में 8 मई को उपस्थित हो कर ब्लड डोनेशन कर के कैंप को सफल बनाए।







