
रायपुर: कलकत्ता से संचालित हो रहे महादेव पैनल के खिलाफ बडी कार्रवाई. रायपुर के सटोरियो के द्वारा कलकत्ता में बैठकर महादेव ऑनलाइन सट्टा कर रहे थे संचालित. IPL मैचो के दौरान लगवा रहे थे ऑनलाइन दांव. करीब 10 स्टोरियों को गिरफ्तार कर रायपुर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम. ज्यादात्तर सटोरिये रायपुर के लाखेनगर, पुरानी बस्ती समेत शंकरनगर के निवासी. शहर के कई बडे और पुराने सटोरियों के निर्देशन में कलकत्ता से ऑपरेट हो रहा था महादेव ऑनलाइन सट्टे का पैनल. कई बडी गिरफ्तारियां भी संभव. बडी संख्या में कम्पयुटर और नगदी समेत करोडो रूपये लेनदेन का हिसाब लिखे कई रजिस्टर बरामद. क्राइम ब्रांच गिरफ्तार सटोरियो से पुछताछ में जुटी. रायपुर पुलिस बुधवार देर शाम तक पुरे मामले का कर सकती है खुलासा?.आप को बता दे कि हाल ही में राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा से संचालित गजानंद एप के कामगारों पर कार्यवाही की गई जिसमे 3 से 4 कामगार को गिरफ्तार किया गया था किंतु जो मेन खाईवाल है वह आज भी पुलिस की नजरो से दूर है। Ni3 network.com के सूत्रों ने बताया की तिल्दा नेवरा नगर में 5 से 6 ऑनलाइन सट्टा एप संचालित हो रहा है नगर में गजानंद एप, रेशू,मोटा भाई,777 और भी अन्य ऑनलाइन सट्टा एप संचालित हो रहा है।जो पुलिस की नजरो से दूर है और यह ऑनलाइन सट्टा एप नगर के नवजवानों युवकों को बरबादी की राह में धकेल रहे है।कब होगी इनपर कार्यवाही?
