
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ इलाके में पूर्व कांग्रेस नेता सूक्खु यादव के भाई पर अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार ने गोली चला दी है। हमलावर गोली चलाकर फरार हो गए हैं। इधर अज्ञात हमलावरो ने हाथ और पेट पर गली चलाई है। जिसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि किसी भी तरह की आपसी दुश्मनी किसी से नहीं थी। लेकिन किसने गोली चलाई है या तो पुलिस की जांच में पता चलेगा। इधर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल घायल से मिलने पहुंचे। जहा छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी तरह से कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। यही वजह है कि सीएम के सरगुजा संभाग दौरे से एक दिन पहले ही इस तरीके से गोली कांड कई सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं पुलिस की आलाधिकारियों ने बताया कि गोली कांड की घटना युवक के पेट और हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं जहां उनका उपचार अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में किया जा है वही इस पूरे मामले को लेकर पूरी जानकारी एसपी को दे दी गई है और सरगुजा जिले में नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है।






