
रायपुर : नितिन कुमार जायसवाल: तिल्दा नेवरा क्षेत्र में जहां एक और रक्षा बंधन की धूम मची हुई है वही नेताओं में रक्षा बंधन पर्व के साथ-साथ टिकट को लेकर भी दिलचस्प बना हुवा है जैसे कि पूर्व में घोषणा हो चुका है कि भारती जनता पार्टी का रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व दावेदारों की नाम का घोषणा किया जाएगा। हम बता रहे हैं आज तक की रिपोर्ट
जिसमे उम्मीद है की बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नाम शामिल हो सकता है।भाजपा से जहां सर्वे में टंक राम वर्मा का नाम आगे चल रहे हैं वही दूसरी ओर लक्ष्मी वर्मा का नाम क्षेत्र वासियों को सुनने को मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए बलौदा बाजार विधानसभा से दो प्रमुख दावेदारो के नाम आगे है वही कांग्रेस पार्टी का भी लिस्ट जल्द ही आने वाला है।
वर्तमान में टंक राम वर्मा भारती जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष है साथ ही वे एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो सामाजिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय नजर आते हैं।
वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लक्ष्मी वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय हैं।

बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में जनक राम वर्मा का नाम जनता के बिच आगे माना जा रहा है लोगों में दिलचस्पी बना हुआ है कि जल्द से जल्द प्रत्याशी घोषित हो साथ ही प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोगों में और उत्सुकता बन जाता है की जीत हार किस प्रकार होगी इसी आशा के साथ जल्द से जल्द तिल्दा नेवरा की जनता को अपने दावेदार प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है।
वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी से सबसे भरोसेमंद व्यक्ति जनक राम वर्मा को माना जाता है वह पूर्व में ही बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं साथ ही में पिछली बार बहुत ही कम वोटो के अंतर से पीछे रह गए थे इसलिए जनक राम वर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रबल दावेदार माना जा रहा है साथ ही जनक राम का तिल्दा नेवरा क्षेत्र में उपस्थित निरंतर बना रहता है।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम ऐलान होने के बाद एक नया उभरता चेहरा किसान नेता निर्दलीय के रूप में सामने आ सकता है जैसे कि पिछले बार जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से प्रमोद कुमार शर्मा विधायक बने हैं वैसे ही एक और चेहरा इस विधानसभा चुनाव में जनता के बीच आ रहा है उनका नाम बहुत जल्द सामने आने वाला है।
वह व्यक्ति अपनी पहचान पार्टी में नहीं बल्कि किसान नेता के रूप में बनाए है और वे लगातार किसानों के प्रति निरंतर सक्रिय नजर आते हैं।तथा वे किसानों के हित के लिए विभिन्न आंदोलन भी किए हैं।

अगर जानकारों की माने तो इस विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तरह फिर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है…?






