Home Blog

पँचतत्व रहस्य: पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है,पंच तत्वों की जिनसे ये शरीर बना है…..

0

पँचतत्व रहस्य…

न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़: पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है।पंच तत्वों की जिनसे ये शरीर बना है। ये पंच तत्व ही भौतिक और अभौतिक रूप में शरीर का निर्माण करते है। ये पंच तत्व है क्रम अनुसार 1. पृथ्वी, 2. जल, 3. अग्नि, 4. वायु, 5. आकाश।

1. पृथ्वी तत्व- ये वो तत्व है जिससे हमारा भौतिक शरीर बनता है। जिन तत्त्वों, धातुओं और अधातुओं से पृथ्वी (धरती) बनी उन्ही से हमारे भौतिक शरीर की भी सरंचना हुई है। यही कारण है कि हमारे शरीर लौह धातु खून में, कैल्शियम हड्डियों में, कार्बन फाइबर रूप में, नाइट्रोजन प्रोटीनरि रूप में और भी कितने ही तत्व है जो शरीर में पाए जाते है। और यही कारण है कि आयुर्वेद में शरीर की निरोग और बलशाली बनाने के लिए धातु की भस्मो का प्रयोग किया जाता है।

2. जल तत्व- जल तत्व से मतलब है तरलता से। जितने भी तरल तत्व जो शरीर में बह रहे है वो सब जल तत्व ही है। चाहे वो पानी हो, खून हो, वसा हो, शरीर मे बनने वाले सभी तरह के रा रस और एंजाइम। वो सभी जल तत्व ही है। जो शरीर की ऊर्जा और पोषण तत्वों को पूरे शरीर मे पहुचाते है। इसे आयुर्वेद में कफ के नाम से जाना जाता हैं। इस जल तत्व की मात्रा में संतुलन बिगड़ते ही शरीर भी बिगड़ कर बीमार बना देगा।

3. अग्नि तत्व- अग्नि तत्व ऊर्जा, ऊष्मा, शक्ति और ताप का प्रतीक है। हमारे शरीर में जितनी भी गर्माहट है वो सब अग्नि तत्व ही है। यही अग्नि तत्व भोजन को पचाकर शरीर को निरोग रखता है। ये तत्व ही शरीर को बल और शक्ति वरदान करता है। इसे आयुर्वेद में पित्त के नाम से ज जाना जाता है। इस तत्व की ऊष्मा का भी एक स्तर होता है, उससे ऊपर या नीचे जाने से शरीर भी बीमार हो जाता है।

4. वायु तत्व- जितना भी प्राण है वो सब वायु तत्व है। जो हम सांस के रूप में हवा (ऑक्सीजन) लेते है, जिससे हमारा होना निश्चित है, जिससे हमारा जीवन है। वही वायु तत्व है। पतंजलि योग में जितने भी प्राण व उपप्राण बताये गए है वो सब वायु तत्व के कारण ही काम कर रहे है। इसको आयुर्वेद में वात के नाम से जानते है। इसका भी सन्तुलन बिगड़ने से शरीर का संतुलन बिगड़ कर शरीर बीमार पड़ जाता है।

5. आकाश तत्व- ये तत्व ऐसा जिसके बारे में कुछ साधक ही बता सकते है कि ये तत्व शरीर मे कैसे विद्यमान है और क्या काम करता है। ये आकाश तत्व अभौतिक रूप में मन है। जैसे आकाश अनन्त है वैसे ही मन की भी कोई सीमा नही है। जैसे आकाश आश्चर्यों से भरा पड़ा है वैसे ही मन के आश्चर्यो की कोई सीमा नही है। जैसे आकाश अनन्त ऊर्जाओं से भरा है वैसे ही मन की शक्ति की कोई सीमा नही है जो दबी या सोई हुई है। जैसे आकाश में कभी बादल, कभी धूल और कभी बिल्कुल साफ होता है वैसे ही मन में भी कभी ख़ुशी, कभी दुख और कभी तो बिल्कुल शांत रहता है। ये मन आकाश तत्व रूप है जो शरीर मे विद्यमान है।इन पंच तत्व से ऊपर एक तत्व है जो आत्मा (ॐ) है। जिसके होने से ही ये तत्व अपना काम करते है,बाकी सारे शारीरीक अँग स्थूल शरीर मे आते है जो इन पँचतत्व और आत्मा के सँयोग से क्रियमाण हैं,बिना इनके ये शरीर मृत हो जाता है।

दिन भर की चुनावी ड्यूटी बाद जवानों के चेहरे पर खिली मुस्कान जब एसपी संग खाने पर बैठे बस्तर फाइटर के जवान

0

दिन भर की चुनावी ड्यूटी बाद जवानों के चेहरे पर खिली मुस्कान जब एसपी संग खाने पर बैठे बस्तर फाइटर के जवान

एसपी ने बांटी सब्जी तो एडिशनल एसपी ने खिलाया गुलाबजामुन, गदगद हुए जवान जब अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

जीपीएम जिले में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुए। शाम तक भीषण गर्मी में मतदान कार्य जारी रहे जिसमे जवानों ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। जिला जीपीएम में कोंडागांव और नारायणपुर के जवानों को मतदान केंद्रों में भी तैनात किया गया था। ये जवान पहले ही प्रथम और द्वितीय चरण का मतदान नक्सल क्षेत्र में करा चुके थे और वहां होने वाले नक्सल ऑपरेशन में भी शामिल रहे । लगभग सभी जवान डीआरजी या बस्तर फाइटर के हैं जिनमे महिला सुरक्षाकर्मी भी बहुतायत संख्या में शामिल रहीं। जवानों को मिला सरप्राईज जब एसपी जीपीएम भावना गुप्ता और एडीशनल एसपी ओम चंदेल समेत जिले के अधिकारी मतदान ड्यूटी बाद उन्हें रिसीव करने पहुंचे । जवानों का स्वागत करने के बाद उनके लिए बुफे का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी भावना गुप्ता सब्जी सर्व करती दिखीं तो एडीशनल एसपी ओम चंदेल ने जवानों को गुलाबजामुन खिलाया ।

अधिकारियों के इस आत्मीयता भरे व्यवहार और भोजन व्यवस्था से जवानों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने उनका हाल जाना और साथ खाना खाते हुए उनकी ट्रेनिंग और नक्सल क्षेत्र में काम करने के अनुभव सुने । छत्तीसगढ़ में अब निर्वाचन संपन्न हो गए हैं और कल ये सभी जवान वापस नक्सल ऑपरेशन के लिए अपने मूल ईकाई वापस हो जाएंगे।

ग्रीन आर्मी गजराज बांध बचाने के मुहीम में शामिल हुए ग्रामिण विधायक मोती लाल साहू, बांध को बचाने हेतू ग्रामिण विधायक साहू को कराया गया निरीक्षण

0

रायपुर : गजराज बांध बचाने के उददेश्य से ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा दिव्य पीपल, बरगद का गायत्री मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ जल अर्पण का कार्य संपन्न हुआ, इस अवसर पर रायपुर ग्रामिण विधायक मोती लाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्ञात हो ग्रीन आर्मी संस्था गजराज बांध को बचाने हेतू 9 नंवबर 2020 को बुढ़ागार्डन गेट से गजराज बांध तक पदयात्रा, हिन्दर्स्पोटींग मैदान में 11 दिवसीय धरना प्रदर्शन, 1000 पिपलों का वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं को गजराजबांध की जानकारी, वर्ष 2021 में 11 दिवसीय गणेशोत्सव, एक व्यक्ति एक धमेला, गहरीकरण, भव्य तिरंगा यात्रा एवं कवि सम्मेलन जैसे अनेक आयोजन संस्था द्वारा गजराजबांध को बचाने हेतू किया गया एवं यह प्रयास विगत 7 वर्षो से निरंतर जारी है, आज के कार्यक्रम का प्रारंभ उपस्थित लोेगों का स्वगत तिलक चंदन फुलमाला के साथ किया गया तत्पश्चात श्री पीके साहू द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम की जाानकारी प्रदान की गई ।

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित जल अर्पण एवं स्वच्छता अभियान के इस भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू को ग्रीन आर्मी संस्था प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे जी ने 150 से भी अधिक लोगो की बिच गजराजबांध को बचानंे हेतू संस्था द्वारा किये गये प्रयास को सार्वजनिक रूप से अवगत कराते हुए ज्ञापन पढ़कर विधायक को ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक द्वारा ग्रीन आर्मी संस्था का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा गया संस्था पर्यावरण सरंक्षण हेतू एक अग्रणी संस्था है संस्था द्वारा गजराज बांध बचाने हेतू निरंतर प्रयास किये जा रहे मै आपसे वादा करता हूॅ, आगामी 5 वर्षों तक गजराज बांध में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही होगा। गजराज बांध जो गजराज की तरह विशाल है जो कि आज अपने अस्तित्व की लडाई लड़ रहा है, कभी इस बांध से आस-पास के अनेक गांव में पानी का पूर्ती हुआ करता था, राहगीर तालाब की पेड़ पार पर विश्राम किया करते थे, आज स्वयं पानी की बूंद के लिये तरस रहा, गंदगी पसरा पड़ा है। जिसे बचाने के लिये अनेक प्रयास ग्रीन आर्मी द्वारा किया जा रहा है। ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष गुरदीप टूटेजा – तालाब में 1000 के अधिक दिव्य पिपल बरगद लगे है जिसमें निरंतर जल अर्पण का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा यह तालाब की पेड़पार की सुरक्षा के साथ जिवनदायनी हवा एवं बांध को सुरक्षा प्रदान करेगी। संर्पूण कार्यक्रम का संचालन ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष सुभाष साहू द्वारा किया गया, इस अवसर पर गजराज बांध संरक्षण हेतू उत्कृष्ट कार्य करने वालों को गजराजबांध संरक्षण समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष एनआर नायडू स्थाानीय पार्षद उषा चन्द्राहास निर्मलकर,ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर, संस्था अध्यक्ष गुरदीप टूटेजा, पूर्व अध्यक्ष मोहन वल्यार्नी, सीए किशोर बरडीया,हरदीप कौर पूर्वा, रवि ठाकूर, मोनिका बागरेचा, भारती श्रीवास्तव छोटे लाल साहू, श्रृषीकांत चन्द्राकर, डॉ पुरूषोत्तम चन्द्राकर, जिला साहू समाज अध्यक्ष केशव साहू, डॉ हितेश दिवान, मि टारगेट, आशिष शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों की मौत,मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश

0

हैदराबाद में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश

रायपुर: हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के पुत्र हिमांशु की मौत हो गई। इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है।

10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश कल होंगे परीक्षा परिणाम घोषित

0

रायपुर : कल जारी होंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, दोपहर 12.30 बजे जारी होंगे नतीजे, माशिमं के सभा गृह में जारी किए जाएंगे परिणाम, माशिमं अध्यक्ष रेणु पिल्ले घोषित करेंगी परिणाम।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षामंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा परिणाम 2024 का परिणाम दिनाक 09/05/2024 को दोपहर 12:30 मंडल के सभाग्रिमें घोषित किया जाएगा परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट https://cgbse.nic.in,

https://cg.results.nic.in

एवं https://results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।

आठ दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में बच्चों को दी गई शिक्षा

0

हिरमी – रावन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साधना भवन हिरमी में 02 मई से बाल व्यक्तित्व विकास शिविर आओ चले दिव्यता की ओर समर कैंप का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ ब्रह्माकुमारी प्रणिती बहन ,दिलेश्वर मढ़रिया , रंजनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। समर कैंप प्रत्येक दिवस सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नियमित चलता रहा। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी, म्यूजिकल, एक्सरसाइज, खेल व मूल्यों पर आधारित कक्षाएं कराई गई।

सभी बच्चों ने बहुत आनंद का अनुभव किया।बच्चों के मनोबल उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर अतिथियों का आगमन होता रहा सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक,बौद्धिक स्तर और खेलकूद गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाती है।इन बातों को फोकस करते हुए संस्कार अभियान के तहत विभिन्ना बालक बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा मार्गदर्शन उन बिंदुओं पर दिया गया। जिसमें विकास को गति देते हुए खूबियों में निखार लाया जा सके। बच्चों की देखभाल के साथ आयु के अनुरूप देखरेख करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा विकसित करने और इस कार्य में पालक को जोड़कर उनका मार्गदर्शन करने के गुर सिखाए गए।ताकि देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे कल के लिए तैयार करने में कोई कमी ना रहे।कार्यक्रम का समापन 09 मई को किया गया।”कार्यक्रम का उद्देश्य– वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका नमिता दीदी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना है। बच्चों को उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा से अवगत कराना है। साथ ही शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए  योग की विशेष जानकारी देना है।

कार्यक्रम की झलकियाँ– कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेलकूद सहित अनेक  सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें भाषण, संगीत, नृत्य एवं नाटक तथा खेलकूद में लेमन रेस, बलून रेस, बकेट बॉल एवं व्हील बैरो रेस प्रमुख रही।”दिलेश्वर मढ़रिया ने बच्चों को सीख दी विद्यार्थी के पाँच लक्षण हैं- कौए की तरह चेष्टा (सब ओर दृष्टि, त्वरित निरीक्षण क्षमता), बगुले की तरह ध्यान, कुत्ते की तरह नींद (अल्प व्यवधान पर नींद छोड़कर उठ जाय), अल्पहारी (कम भोजन करने वाला), गृहत्यागी (अपने घर और माता-पिता का अधिक मोह न रखने वाला)। सुखार्थी वा त्यजेत विद्या विद्यार्थी वा त्यजेत सुखम्। शिविर में बच्चों से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें अव्वल आने वाले बच्चों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।

सरसों तेल के 15 मुख्य फायदे और स्वास्थ्य लाभ…..

0

सरसों तेल के 15 मुख्य फायदे और स्वास्थ्य लाभ…

न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़: 1. हृदय स्वास्थ्य :- सरसों के तेल में बहुत कम लेवल पर सतुरेटेड फैट्स होते हैं और अधिकतर मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।सरसों का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो हृदय संबंधी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

2. बालों की देखभाल :- सरसों के तेल का मासाज करना बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है, सरसों के तेल का नियमित मासाज करने से बालों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है।

3. आंतरिक शुद्धि :- सरसों के तेल में अनेक प्रकार के विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की आंतरिक शुद्धि को बढ़ावा देते हैं।

4. त्वचा की देखभाल :- सरसों के तेल का लाभ त्वचा के लिए भी होता है, जैसे कि यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, उसे चमकदार और नरम बनाता है, और उसे अवसाद और अन्य संक्रमणों से बचाता है।

5. जोड़ों की सेहत :- सरसों के तेल का मासाज करना जोड़ों की सेहत को सुधार सकता है और अस्थियों को मजबूत बनाए रख सकता है।सरसों के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती हैं।

6. डायबिटीज के नियंत्रण में मदद :- सरसों के तेल में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

7. पाचन क्रिया को सुधार :- सरसों के तेल का सेवन पाचन क्रिया को सुधार सकता है और विषाक्तता को कम कर सकता है।

8. मस्तिष्क स्वास्थ्य :- इसमें पाये जाने वाले विटामिन ई मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और मस्तिष्क के कार्यक्षेत्र को सुधार सकते हैं।

9. वजन नियंत्रण :- सरसों के तेल में पाये जाने वाले अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) वजन नियंत्रण के लिए मददगार हो सकते हैं।

10. शरीर की प्रतिरक्षा :- इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

11. पाचन तंत्र की सुधार :- सरसों के तेल में पाये जाने वाले एंजाइम्स पाचन को सुधारते हैं और अपच को कम करने में मदद करते हैं।

12. मस्तिष्क स्वास्थ्य :- इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी कार्य को बढ़ाते हैं और मस्तिष्क स्वास्थ्य को सुधारते हैं।

13. बढ़ती हुई ऊर्जा :- सरसों के तेल का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकावट को दूर करता है।

14. होंठों की देखभाल :- इसे होंठों पर लगाने से उन्हें नरम, मुलायम और चिकना बनाए रखने में मदद मिलती है।

15. हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ावा :- इसमें पाये जाने वाले एल्फा-लिनोलेनिक एसिड हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है और एनीमिया को कम कर सकता है।यह सभी फायदे सरसों के तेल को नियमित रूप से सेवन करने से प्राप्त किए जा सकते हैं।

सात लोकसभा सीटों में शाम 5 बजे तक वोटिंग की स्थिति 66.87 प्रतिशत….जानिए कहा हुवा कितने प्रतिशत मतदान

0

मतदान अपडेट ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ : सात लोकसभा सीटों में शाम 5 बजे तक वोटिंग की स्थिति 66.87 प्रतिशत,

बिलासपुर लोकसभा 60.05 प्रतिशत

दुर्ग लोकसभा 67.33 प्रतिशत

जांजगीर- चांपा लोकसभा, 62.44 प्रतिशत

कोरबा लोकसभा, 70.60 प्रतिशत

रायगढ़ लोकसभा, 75.84 प्रतिशत

रायपुर लोकसभा, 61.25 प्रतिशत

सरगुजा लोकसभा, 74.17 प्रतिशत।

मतदाताओ में जबरदस्त उत्साह,शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए घोड़ी में सवार होकर पहुंचे मतदान केंद्र…..देखिए विडियो

0
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ : आज 7 मई को प्रदेश के 7 लोकसाभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराया जा रहा है जिसको लेकर रायपुर राजधानी में मतदाताओ में जबरदस्त उत्साह. पर्यवरण संरक्षण को लेकर काम करने वाले सुरेंद्र बैरागी घोड़ी में सवार होकर पहुंचे मतदान केंद्र. सुरेंद्र ने लोगो को घर से निकलकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील।

सात लोकसभा सीटों में 11 बजे तक वोटिंग की स्थिति 29.90% प्रतिशत….जानिए कहा कितना हुवा मतदान

0

रायपुर ब्रेकिंग : सात लोकसभा सीटों में 11 बजे तक वोटिंग की स्थिति 29.90% प्रतिशत,

बिलासपुर लोकसभा 25.29 प्रतिशत**दुर्ग लोकसभा 31.44प्रतिशत

जांजगीर- चांपा लोकसभा 25.76 प्रतिशत

कोरबा लोकसभा, 32.37 प्रतिशत

रायगढ़ लोकसभा, 37.92 प्रतिशत

रायपुर लोकसभा, 26.05प्रतिशत

सरगुजा लोकसभा,32.86 प्रतिशत

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

EDITOR PICKS